Farmer Id Mp registry 2025 : एमपी किसान आईडी कैसे बनाएं, फार्मर आईडी रजिस्ट्री की सम्पूर्ण जानकारी

Farmer Id Mp registry 2025, Farmer Id Mp Registration 2025, Farmer id mp registration 2025 online, Farmer id mp registration 2025 last date, Farmer id mp registration 2025 apply online, Farmer id mp registration 2025 date, MP Farmer Registry, Farmer id mp farmer registry 2025:  : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा फार्मर आईडी यानी किसान कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाना है। अगर आप भी पीएम किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत दो ₹2000 है। राशि का लाभ प्राप्त उठा रहे हैं तो आपके लिए किसान कार्ड पंजीकृत करवाना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन 2025 किसानों के लिए बहुत ही महत्व पूर्ण कर दिया गया है। किसानों को सरकार द्वारा चलाई किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों के किस आईडी कार्ड की शुरुआत की है।

अगर आप भी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जैसे कि पीएम किसान सम्मन निधि योजना श्रमिक लोन फसल बीमा योजना तथा ऐसी अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं। तो आप अवश्य फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवा ले। यदि आप भी किसान कार्ड बनवाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश फार्मर रजिस्ट्री 2025 के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको मध्य प्रदेश फार्मर रजिस्ट्रेशन 2025 की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

MP farmer id registry 2025

Farmer Id Mp registry 2025

एमपी किसान आईडी कैसे बनाएं : किसान आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जो किसानों को पहचान प्रदान करता है। यह कार्ड किसानों को विभिन्न लाभों और सब्सिडी का लाभ उठाने में मदद करता है, जैसे कि कृषि ऋण, बीज, उर्वरक, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ। किसान आईडी कार्ड बनाने के लिए किसानों को अपने व्यक्तिगत और कृषि संबंधित जानकारी प्रदान करनी होती है। इससे सरकार को किसानों की पहचान और उनकी जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। इसके लिए सरकार Farmer Registry Portal की शुरुआत की है।

Farmer id mp farmer registry 2025 : मध्य प्रदेश फार्मर आईडी रजिस्ट्री कैसे करें, यहां करे ऑनलाइन आवेदन

Farmer Id Mp Registration 2025 Overview

योजना का नामकिसान आईडी कार्ड
प्रारंभ किया गया मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्यस्थिति जांचें
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटmpfr.agristack.gov.in

मध्यप्रदेश फॉर्मर रजिस्ट्री के लाभ

  • सहजता और सुविधा: किसानों को अपनी फसल की बिक्री में आसानी होती है, क्योंकि रजिस्ट्री से उनकी फसल की गुणवत्ता और मात्रा सुनिश्चित होती है।
  • वित्तीय सहायता: रजिस्टर्ड किसान बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि उनकी फसल की जानकारी स्पष्ट होती है।
  • बाजार की पहुंच: रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को विभिन्न बाजारों में पहुंच मिलती है, जिससे वे बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
  • संरक्षण: रजिस्टर्ड किसान सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ उठाने के योग्य होते हैं, जैसे कि बीमा योजनाएं।
  • जानकारी का आदान-प्रदान: रजिस्ट्री से किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी और तकनीकों का ज्ञान मिलता है।

मध्य प्रदेश फॉर्मर आईडी बनाना क्यों जरूरी है?

फार्मर आईडी बनाना महत्वपूर्ण है क्योकि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ दिसंबर के बाद उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जिनके पास फॉर्मर आईडी होगी। इसलिए किसान भाई अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवा लें। किसान आधारकार्ड, समग्र आईडी, खसरा/ खतौनी की प्रतिलिपि, मोबाइल नंबर के आधार पर अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

आगर आप मध्य प्रदेश में फॉर्मर आईडी बनवा रहे है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड,
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक

एमपी किसान आईडी कैसे बनाएं

Mp Farmer Id
  • इसके बाद आपको ऊपर दी गई फोटो के अनुसार Create New user Account पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
Mp Farmer id online Apply
  • अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद आपको किसान कार्ड से जोड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लोगिन करने के लिए एक पासवर्ड सेट करना है एवं उसे कंफर्म करना है।
  •  इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा।

Mp Farmer id Login Proces 2025

जब आप एक बार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेते है तो आगे की प्रोसेस के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री मध्य प्रदेश के लिए लॉगिन करके कुछ स्टेप करना होगा।

  • सबसे पहले आपको mp farmer registry के होम पेज पर वापस आना होगा।
  • अब आपके लॉगिन करना होगा जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके Log In पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप डैशबोर्ड पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे। यहां आप अपने आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
  • अब आपको किसान कार्ड बनाने के लिए Register as Farmer पर क्लिक करना है।
Mp farmer id login
  • इसके बाद आपको ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करना है।
  • अब यहां आपका आधार कार्ड का नाम दिखाई देता है। अगर हिंदी में आपका नाम गलत लिखा है तो आप उसे सुधार सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको (मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मार्गदर्शिका अनुसार योजना हेतु पात्रता रखता हूं एवं आवेदन करना चाहता हूं।) के ऑप्शन में Yes सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको Farmer Type वाले सेक्शन में Own सेलेक्ट करना है एवं Agriculture पर चेक मार्क करना है।
  • इसके बाद आपको कंसेंट देकर सेव पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर कुछ अन्य जानकारी मांगी जाती है तो आपको दर्ज करना है। इसके बाद आपका किसान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

इस प्रकार आप आसनी से Farmer id Apply Online कर सकते है।

Farmer MP

आप यही स्टेप को फ्लो करके सरकार के द्वारा जारी किया गया ऐप से भी Mp farmer Registry करवा सकते है।

एमपी किसान आईडी कैसे बनाएं

किसान भाईयों से ऑनलाइन स्वयं अथवा स्थानीय युवा सर्वेयर, नागरिक सुविधा केन्द्र (सीएससी), पटवारी, सहकारी समिति या पीडीएस की दुकान के माध्यम से अपनी फॉर्मर आईडी बनवा सकते है।

किसान रजिस्ट्री और एग्रीस्टैक से जुड़ी पूरी जानकारी

किसानों को डिजिटल रूप से सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए किसान रजिस्ट्री और एग्रीस्टैक पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसानों को सरल और आसान तरीके से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकृत किया जाता है। आइए जानते हैं, किसान रजिस्ट्रेशन से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब।

Farmer Registry MP क्या है?

किसान रजिस्ट्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के राजस्व और कृषि विभाग के साथ मिलकर चलाई जाने वाली एक पहल है। इसमें किसानों की सभी जानकारी सरकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए लाभदायक है।

एग्रीस्टैक पोर्टल क्या है?

एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार का डिजिटल पोर्टल है, जो किसानों को ऑनलाइन सरकारी सेवाओं से जोड़ता है। इसके माध्यम से किसान किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और कृषि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

एग्रीस्टैक का उद्देश्य क्या है?

एग्रीस्टैक का मुख्य उद्देश्य किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। यह पोर्टल किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ लेने और जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।

एग्रीस्टैक किसने विकसित किया है?

एग्रीस्टैक पोर्टल को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्य सरकारों के राजस्व और कृषि विभागों के सहयोग से विकसित किया है।

एग्रीस्टैक में किसान कैसे रजिस्टर करें?

किसान रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. किसी भी वेब ब्राउज़र में जाएं और “Agristack [अपने राज्य का नाम]” सर्च करें।
  2. अपनी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी जमीन का पंजीकरण करें और आवश्यक जानकारी भरें।

पीएम किसान योजना में एग्रीस्टैक का क्या उपयोग है?

एग्रीस्टैक पोर्टल किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) सहित अन्य सरकारी सेवाओं से जोड़ता है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ₹2,000 की किस्त सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

एग्रीस्टैक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के फायदे

  • किसानों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का सीधा लाभ मिलता है।
  • PM Kisan Yojana के तहत ₹2,000 की किस्त सीधा बैंक खाते में आती है।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है।
  • यह गरीब और सीमांत किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीन से जुड़े दस्तावेज़

रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क

एग्रीस्टैक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क है।

Leave a Comment

WhatsApp Join Button